गुरुवार, मई 20, 2021

कम्पल्सरी लाइसेंस से जल्द ही आसानी से मिलेगी वैक्सीन

 

18 मई को स्वदेशी जागरण मंच पर नितिन गडकरी ने कहा कि भारत सरकार को  वैक्सीन बनाने का अधिकार एक ही कम्पनी को ना दे कर कम से कम 10 अन्य कम्पनियों में दे देना चाहिए जिससे  अधिक दवा का निर्माण हो सके और आसानी से दवा पर्ति की जा सके! इस बयान के आते ही कई सवाल उठाने लगे! उनमें से कुछ के सवाल थे कि ये तो कम्पनी के साथ गलत होगा! 

अब सवाल उठता है कि क्या सरकार किसी कम्पनी पर दबाव बना सकती है कि वह अपने द्वारा खुद से बनाए गए फॉर्मूला किसी अन्य के साथ साझा करे? 

पेटेंट लॉ 1970 के तहत  यदि कोई कम्पनी किसी नए प्रोडक्ट  की खोज खुद की है  तो आपको 20 साल के लिए पेटेंट दिया जाएगा! इस लॉ के तहत ऐसा कोई भी कार्य भारत सरकार आपको करने की इजाज़त देती है जिसके तहत आप अपने प्रोडक्ट और प्रोपर्टी को सिर्फ आप ही बेच सकते हैं! लेकिन पेटेंट  ऐक्ट 2005 के तहत यदि आप किसी पूराने प्रोडक्ट के फॉर्मूले में कुछ बदलाव ला कर फिर से 20 साल  के लिए पेटेंट चाहते हैं तो आपको पेटेंट नहीं दिया जाएगा! 

लेकिन कम्पल्सरी लाइसेंस  जो की ( 𝗧𝗥𝗜𝗣𝗥 𝗧𝗿𝗮𝗱𝗲 𝗥𝗲𝗹𝗮𝘁𝗲𝗱 𝗜𝗻𝘁𝗲𝗹𝗹𝗲𝗰𝘁𝘂𝗮𝗹 𝗣𝗿𝗼𝗽𝗲𝗿𝘁𝘆 𝗥𝗶𝗴𝗵𝘁𝘀) द्वारा लाया गया था के तहत यदि कोई कम्पनी किसी ऐसे प्रोडक्ट की सप्लाई पूरी नहीं कर पा रही जिस पर उसे पेटेंट मिला है और मॉर्केट में उस प्रोडक्ट की बहुत अधिक माँग है तो ऐसे में सरकार उस कम्पनी पर एक्शन लेते हुए उस प्रोडक्ट को बनाने का फॉर्मूला अन्य कम्पनियों को दे सकती बशर्ते कि जिन्हें भी फॉर्मूला दिया जाएगा उन्हें अपनी कमाई का 10% उस कम्पनी को देना पड़ेगा जिसका प्रोडक्ट है! इस लिए भारत सरकार भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के वैक्सीन का फॉर्मूला अन्य कम्पनियों को देगी जिससे दवा पूर्ति आसानी से हो पाएगी ! इस लिए अब जल्द ही हर एक को आसानी से वैक्सीन लग जाएगी! भारत सरकार का ये एक अच्छा कदम होगा! जिसका हमे विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि कम्पनी के फायदे से ज्यादा लोगों की जान बचाना जरूरी है🙏🙏🙏


मंगलवार, मई 18, 2021

जब पानी सर से बह रहा, फिर कैसे मैं मौन रहूँ?

तस्वीर गूगल से

तुम कहते हो मैं मौन रहूँ, 
जब पानी सर से बह रहा, 
तो कैसे मैं चुप- चाप सहू? 
क्या डूबने का इंतज़ार करूँ? 
दम घुट रहा है अब मेरा, 
और तुम कहते हो थोड़ा धैर्य धरूं! 
क्या आखिरी सांस का इंतज़ार करूँ? 
जब पानी सर .................... 
व्यंग्यों के चुभते बाणों को, 
कैसे मैं दिन रात  सहूँ? 
जो घायल करते मेरे हृदय को, 
उन पर कैसे ना पलटवार करूँ? 
हद से अधिक सहनशीलता
कायरता कहलाती है! 
फिर कैसे मैं चुप- चाप रहूँ? 
वे करते हैं अस्त्र- शस्त्र से वार, 
मैं कलम से भी ना प्रहार करूँ? 
तुम्हें शोभा देता होगा चुप रहना, 
पर मेरे लिए धिक्कार है! 
जब पानी सर...........
चीरहरण हो रहा द्रोपदी का 
कैसे मैं नज़रअंदाज़ करूँ? 
जी करता है उस हैवान के प्राण हरूँ, 
और तुम कहते हो, 
मैं जीना भी ना दुशवार करूँ!  
जो क्षमा के पात्र नहीं, 
उसकी दया यचिका, 
कैसे मैं स्वीकार करूँ? 
माफ़ी गलती की दी जाती है, 
गुनाहों को कैसे मैं माफ़ करूँ? 
जब पानी सर............ 



मंगलवार, मई 11, 2021

सत्ता के गुलाम बनते कलम के सिपाही

ℝ𝔼𝔸𝕃𝕋𝕐 𝕆𝔽 𝕀ℕ𝔻𝕀𝔸ℕ 𝕄𝔼𝔻𝕀𝔸
एक वक्त था जब जब सामाजिक बदलाव और अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए पत्रकारिता को सबसे मजबूत हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता था! मिसाल के तौर पर राजा राममोहन राय जी जिन्होंने सती प्रथा को खत्म करने के लिए 'संवाद कौमुदी' पत्रिका को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया और सती प्रथा को खत्म कराने में सफल भी रहे! 
ऐसे ही नहीं अकबर इलाहाबादी जी ने कहा है कि
" खींचो न कमानों को, न तलवार निकालों, 
जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालों! "
पर वर्तमान की स्थिति कुछ और ही कह रही है
अभिव्यक्ति की बात करने वाले खुद अपने विचार खुल कर नहीं रख पाते!  मीडिया का काम एक वक्ता का होता है पर वक्ता कम प्रवक्ता ज्यादा नज़र आते है, साफ़ शब्दों में कहें तो नेताओं की पैरवी कर रहे वर्तमान के पत्रकार! 
जोकि बहुत ही चिंताजनक है! मिसाल के तौर पर किसी दंगे या हड़ताल के वक्त अधिकतर पुलिस का ही पक्ष रखते नज़र आते हैं खोजी पत्रकारिता बहुत ही कम देखने को मिलती है जो सच को सामने लाये!
आज कोरोनाकाल के वक्त जासूसी पत्रकारिता की सख्त जरूरत है सच्चाई को जनता, सत्ता और विपक्ष के सामने ला कर अस्पताल में हो रहें कालाबाज़ारी को रोकने में बहुत अहम भूमिका निभा सकती है ! पर अफ़सोस.................!
अभिव्यक्ति की आज़ादी की बात करने वाले क्या अपने विचार खुल कर रख रहे हैं❓ जो अपने विचार खुल कर रख पाने में  सक्षम नहीं है, वे सच को क्या खाक सामने लायेंगे! इसीलिए तो लोग आज इन्हें  वक्ता कम और  प्रवक्ता ज्यादा मानते हैं!  और यही सच्चाई है! क्योंकि अब कलम के सिपाही न रह कर सत्ता के गुलाम बन  रहेें हैं!     
 प्रेस की भूमिका एक वॉचडॉग की होनी चाहिए जो परिवेश पर चौकन्नी निगाह रखे और खतरे की आशंका पर आवाज़ बुलंद करे! 
पर वर्तमान स्थिति कुछ और ही कह रही है! 
कहते हैं जेल की या और किसी की दिवारें इतनी ऊचीं नहीं जो अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरे लगा सके! 
ये बात सबको पता इसीलिए तो पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा लगाने के लिए चारदीवारी का इस्तेमाल न करके उस चीज का इस्तेमाल कर रहे है जिससे पहरा लग सके! इसलिए तो अब पत्रकारिता का दूसरा नाम चाटूकारिता हो गया है! 
मेरी नज़र में पत्रकारिता का मतलब सिर्फ समाचार कहना ही नहीं है, पत्रकारिता का सही अर्थ है जो निशपक्षता से सारी सच्चाई सामने लाये और जनता की आवाज़ बने और जो बेलगाम अभिव्यक्ति से भी ज्यादा जनहित को तवज्जो दे! 
पर वर्तमान की पत्रकारिता खुद के हितों को ज्यादा तवज्जो दे रही है! इतनी ज्यादा कि पत्रकार आपस में ही लड़ रहे है, समाचार की सुर्खियां कहने वाले खुद समाचार की सुर्खियां बन रहें हैं! 
ऐसा लगता है जैसे हमारे पत्रकारों ने समाचार मूल्य पश्चिम की पत्रकारिता से उधार ले लिया है! राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों और चैनलों ने जिस तरह दलितों और पिछड़ों की अनदेखी कर मुक्त बाज़ार के पक्ष में आवाज़ बुलंद की है! किसी बड़ी सेलीब्रिटी की आत्महत्या या हत्या 'राष्ट्रीय मुद्दा' बन जाती है मै ये नहीं कहती किसी सेलीब्रिटी के लिए आवाज़ न उठाएं, शौक से डंके की चोट पर उठाओ पर उठाएं पर गाँव में हो रही हत्याएँ और किसानों की आत्महत्या के वक्त मुंह में दही न जमाएं! 
हां गाहे बगाहे वंचित वर्ग के साथ हो रहे अमानवीय बर्ताव को बहस का मुद्दा बनाते हैं विकासपरक संचार ने इसे इतनी ताकत दी है जिससे वंचित वर्ग को आसानी से न्याय दिलाया जा सकता है, किंतु अक्सर इस प्रेस की भूमिका मूकदर्शक की रह जाती है और उठाते भी है तो अनसुनी रह जाती है! एक अध्ययन के मुताबिक़ बीस हज़ार खबरों में सिर्फ एक हज़ार खबर ही ग्रामीण क्षेत्रों और नीचे तबके के लोगों की होती है! ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वर्तमान में स्वंतत्र और विकासपरक पत्रकारिता को दरकिनार करके पीत पत्रकारिता (सनसनी खेज फैलाने वाली पूंजीपतियों की खबर) को ज्यादा तवज्जो दिया जा रहा है! 
नेपोलियन ने कहा था कि
"चार विरोधी अखबारों का भय, 
एक हज़ार संगीनों के भय से भी ज्यादा है!"
पर भय होगा जब विरोधी होंगे तब न कुछ को छोड़ दे तो लगभग सब दोस्त बने बैठे है! इसलिए इसे गोदी मीडिया भी कहते हैं क्योंकि ये हमेशा सत्ता के गोद में खेलना पसंद करते है फिर चाहे सत्ता पक्ष की हो या विपक्ष की! 
            ◦•●◉✿MANISHA GOSWAMI✿◉●•◦

 

रविवार, मई 09, 2021

माँ

वो पहाड़ सी  मजबूत है, 
है फूल -सी वो कोमल! 
वो करुणा की है मूरत, 
जिसके आगे , 
है फीकी सारी सूरत! 
थोड़ी नासमझ और बहुत ही मासूम है, 
ठंडी में आंगन की सुनहरी धूप है! 
सूरज की तपती दुपहरी में ,
वो तरूवर की छांव है!
मुस्कान उसकी अध खिले फूल- सी, 
गहरी है वो समंदर -सी, 
नाजुक है वो ओस- सी
युध्द के क्षेत्र में ,  
चमकती तलवार सी ! 
अंधियारों में चिराग सी, 
अडिग है चट्टान सी
शब्दों में नहीं कर सकते बयां 
ऐसा उसका प्यार है
उसकी सबसे अलग है पहचान ! 
वो  इस संसार में ,
और उसी से संसार! 
माँ से  ही होता है, 
इस सृष्टि का निर्माण! 
माँ के चरणों को शत्-शत्  प्रणाम!





मंगलवार, मई 04, 2021

सफर जिंदगी का

 जिन्दगी भी अब मेरे साथ इन्सानो की तरह खेल, खेल रही है,

ना साथ छोड़ रही है ना ही ठीक से साथ निभा रही है!
जिन्दगी और मौत की इस लडा़ई को, 
मैं अकेली लड़ रही हूँ
जिन्दगी के इस सफर में अकेली पड़ रही हूँ!
बेज़ुबा की आवाज बन कर, 
उनके हिस्से की लडा़ई लड़ने की चाह थी,
पर आज खुद चुप चाप जिन्दगी और मौत की लडा़ई लड़ रही हूँ!
लोगों की की मदद करने की चाह थी, 
पर आज खुद मदद के पात्र बन रहीं हूँ
 अब तक मेरे विचारो का मजाक बनता था , 
पर अब जिन्दगी मेरा मजाक बना रही है!
जो कभी प्यार से गले लगाया करती थी,
वही हमारे अपनो की तरह ,
गले लगा कर खंजर घोपने का,
पीठ पीछे षड़यंत्र रच रही है!
छोटी छोटी मुसिबते, 
अपनों में छुपे गैरों के चेहरे बेनकाब कर रही है! 
छोटी सी जिन्दगी, अनुभव बड़े दे रही है,
और मै इस दर्द भरे एहसास और अनुभव को,
अपने शब्दों में पिरो कर कोरे कागज पर उतार कर, 
इस दर्द को कम करने की कोशिश कर रहीं हूँ! 
रूठी है किस्मत,मगर हिम्मत है हारी नहीं!
इतनी आसानी से हालत के आगे, 
मैं घुटने टेकने वाली नहीं! 

रविवार, मार्च 21, 2021

मंजिल की ओर

 करना है तुझे अपने सपने साकार, 

जज्बा है तुझ में

मत डर इन छोटी छोटी कठिनाइयों से

अभी तो तूफानों से लड़ना है तुझे! 

मत दे ध्यान इन बातों पर, 

कि कौन हंस रहा तुझ पर! 

छूना है हर उचाईयों को, 

ये काबिलियत है तुझ में! 

क्यों? भागता है, इन मामुली चिंगारियों से

अभी तो सुलगते अंगारों पर चलना है तुझे! 

मत हार हिम्मत अपनी, 

कर पूरी ख्वाहिश अपनी! 

तभी तो मिलेगी तुझे पहचान असली! 

कोशिश करके तो देख, 

मिलेंगी राहें अनेक! 

रख भरोसा खुद पर, 

आज पी ले सभी गमों को! 

मिटा दें सभी कुप्रथाओं को, 

और ला अपने होठों पर इक सच्ची मुस्कान! 

बना ले अपनी इक अलग पहचान, 

और दूसरों के लिए मिसाल! 

 (यह मेरी पहली कविता है जो की मैंने 15 वर्ष की उम्र 2016 में लिखी थी! जब मैं ठोड़ी अवसाद ग्रसत थी और सबसे दूर एक कमरे में बंद रहती थी) 

  काव्य दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई🎉🎊🎉🎊🎉🎊

शनिवार, मार्च 06, 2021

कलयुगी रावण

आईना ना हमें दिखाओ, अपनी अश्लील नज़रों का जा कर शुद्धीकरण  कराओ! 
खुद के घर की लड़कियों का सुरक्षा कवच बनते हैं
और दूसरे के घर की लड़कियों के सुरक्षा कवच कारण! 

अनगिनत चहरे छुपा के रखते हैं ये कलयुगी रावण

अश्लील अंदाज में राम का नाम लेकर

 लड़कियों को छेड़ते हैं, 

मर्यादा की सारी हदें पार करते हैं, 

और खुद को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र का सच्चा भक्त बोलते हैं! 

खुद करते हैं, काली करतूत

और महिलाओं को चेहरा ढकने पर करते हैं मजबूर! 

खुद के घर की बेटियों के सिर से चुन्नी पल भर के लिए नहीं उतरने देते हैं, 

और दूसरों की  बहन और बेटियों को, 

अपनी गंदी नजरों से निवस्त्र कर  देते हैं! 

लड़कियों को देख कर, 

यौन का इन पर इस तरह चढ़ता है भूत

कि इनका खुद पर नहीं रहता नियंत्रण 

और कर बैठते हैं काली करतूत! 

है निवेदन,मेरी इनकी माँ और बहनों से

कि इनसे रहे हमेशा दूर! 

क्या पता कब इन पर  चढ़ जाये यौन का भूत, 

और ये कर बैठे अपने ही लोगों के साथ काली करतू़त! 

 मत करो अपमान जानवरों का, इन लोगों की तुलना करके जानवरों से! 

क्योंकि जानवर ,जानवर वाला  ही कार्य करता है, 

लेकिन ये मानव रूपी दानव..........?  




नारी सशक्तिकरण के लिए पितृसत्तात्मक समाज का दोहरापन

एक तरफ तो पुरुष समाज महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की बात करता है और वहीं दूसरी तरफ उनके रास्ते में खुद ही एक जगह काम करता है। जब समाज ...